नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

ग्रामीणों ने छुट्टा जानवरों को लादकर छपिया ब्लाक मुख्यालय पहुंचे गौ आश्रय पर न लिए जाने से ग्रामीणों ने गेट पर किया धरना प्रदर्शन बीडीओ का भी ग्रामीणों ने किया घेराव

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,730 views

 

 

प्रदीप कुमार गुप्ता

मसकनवा गोंडा:-छपिया ब्लाक मुख्यालय पर किसानों ने छुट्टा जानवरों के आतंक से तंग आकर पशुओं को पकड़ कर रविवार को छपिया ब्लाक मुख्यालय लेकर घेराव कर दिया। जिससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामला छपिया ब्लाक के नरायनपुर गांव का है। ग्रामवासी राकेश तिवारी, शिव पूजन वर्मा, रजनीश तिवारी, मोनू तिवारी, अनिल तिवारी, संजय तिवारी,विनय वर्मा,सियाराम वर्मा,राम केवल यादव,मनुकार्णिका तिवारी आदि ने बताया कि गांव में छुट्टा जानवरों के ज्यादा हो जाने से आए दिन फसलों को नष्ट कर देते थे साथ ही किसानों पर हमला करके घायल कर देते हैं। जिसकी शिकायत हम लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल और उच्चाधिकारियों को कई बार शिकायत किया। जिसमे ग्राम विकास अधिकारी अमित कुमार मिश्रा ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद सैफ व ग्रामीणों से कहा कि चंदा लगाकर पशुओं को पकड़वा लें।लेकिन पकड़वाने के पश्चात ग्राम विकास अधिकारी ने फोन उठाना बंद कर दिया।इस बाबत किसानों ने पशुओं से भरे ट्रक को लेकर किसान ब्लाक मुख्यालय पहुंच गए।खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश सिंह यादव ने कहा कि ब्लाक अंतर्गत चार गो आश्रय केंद्र है। सारे पशुओं को लेकर तीन गौ आश्रय केंद्र से लौट चुका हूं जिस गौ आश्रय केंद्र से लौटा हूं वहां कि ग्रामीणों ने मुझे घेर रखा था।पुलिस फोर्स की व्यवस्था कर लिया हूं एक आश्रय केंद्र बाकी है।शाम तक सभी पशुओं को सुरक्षित गौ आश्रय केंद्र पर छोड़ दिया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!