नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

हरे पेड़ों का हो रहा कटान, अधिकारी बन रहे अंजान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,500 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। कुआनों वन रेंज क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लकड़ी ठेकेदार वन विभाग व पुलिस के मिलीभगत से खुलेआम प्रतिबंधित पेड़ों पर आरा चला रहे हैं। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी चंद पैसों की लालच में अपने कर्तव्यों से विमुख होकर अवैध कटान को संरक्षण दे रहे हैं। जिसका ताजा उदाहरण कुआनों वन रेंज के ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर लाल नगर के मजरा गौरी भारी व बूटी पुरवा में देखने को मिला है। गौरी भरी में लकड़कट्टों ने वन विभाग की शह पर बगैर अनुमति दो सेमल और करीब 8 सागौन के पेड़ काट डाले वही बूटी पुरवा में परमिट के आड़ में दर्जनों सागौन के पेड़ ठेकेदारों द्वारा काट लिया गया। लगातार तीन दिनों तक हरे पेड़ों की कटाई व लकड़ियों की ढुलाई का कार्य चलता रहा। लेकिन वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सब कुछ जानकर अंजान बने रहे हैं। ग्रामीणों ने अवैध कटान की शिकायत वन विभाग से किया। खबर है वनकर्मी मौके पर पहुंचे भी, लेकिन साठ गांठ कर मामले को निपटा दिया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते हरे पेड़ों की अवैध कटान पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में पर्यावरण संतुलन बिगड़ेगा और विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं का दंश आम जनमानस को भुगतना पड़ेगा। इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी पंकज शुक्ला ने कहा प्रकरण संज्ञान में आया है कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!