नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

यूपी बोर्ड की परीक्षा सकुशल प्रारंभ हुई

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,318 views

 

मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा !महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की प्रथम दिवस की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। केंद्र व्यवस्थापक अजीत सिंह ने बताया कि प्रथम पाली हाई स्कूल हिंदी विषय की परीक्षा में परीक्षा केंद्र पर कुल 529 परीक्षार्थी आवंटित थे जिसके सापेक्ष 506 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान में कुल 50 परीक्षार्थी एवं आवंटित थे जिसके सापेक्ष 47 परीक्षार्थी उपस्थित जबकि तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा में इंटरमीडिएट सामान्य हिंदी के कुल आवंटित 255 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 245 परीक्षार्थी उपस्थित और 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार साहित्यिक हिंदी में 180 आवंटित परीक्षार्थियों के सापेक्ष 173 परीक्षार्थी उपस्थित जबकि 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गोंडा के प्राचार्य अतुल कुमार तिवारी ने केंद्र का दौरा किया और केंद्र की उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए प्रशंसा किया संपूर्ण परीक्षा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक साधना सिंह और स्टेटिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार वर्मा के देखरेख में संपन्न हुई ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!