जीआरपी गोण्डा ने नशीले पाउडर व टैबलेट के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
1 min read
3,356 views
सुरेश कुमार तिवारी
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी रेलवे अनुभाग गोरखपुर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी गोण्डा के नेतृत्व में थाना जीआरपी पुलिस द्वारा किए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान अभियुक्त बलराम सिंह चौहान उर्फ बलिराम पुत्र बुधराम उर्फ बुद्धिराम निवासी ललिया थाना ललिया जनपद बलरामपुर को नशीला पाउडर व टैबलेट के साथ रेलवे स्टेशन गोण्डा के प्लेटफार्म नं0 4 के पूर्वी छोर से गिरफ्तार किया गया। जिसे बैधानिक व कानूनी कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 सुनील कुमार, हे0का0 अजय कुमार का0 सुनील कुमार साहू थाना जीआरपी गोण्डा आदि की अहम भूमिका रही।
