नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मनोज मिश्रा अध्यक्ष व राकेश यादव निर्विरोध बने महामंत्री

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,616 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। स्थानीय ब्लाक संसाधन केंद्र पर रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई इटियाथोक का त्रिवार्षिक निर्वाचन सकुशल संपन्न हुआ। अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर मनोज मिश्र, मंत्री राकेश यादव, कोषाध्यक्ष देवेंद्र पाल दूबे तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुभाष चंद्र शुक्ला ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी अध्यक्ष रूपईडीह पवन शुक्ला ने बताया कि जांचोप्रांत सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। उपरोक्त पदों पर एकल नामांकन होने की वजह से सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन अधिकारी जिला संयुक्त मंत्री वीरेंद्र त्रिपाठी ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। जिलाध्यक्ष आनंद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन सहित अन्य शिक्षक समस्याओं के निस्तारण के लिए लंबी लड़ाई लड़े जाने की जरूरत है। उन्होंने संगठन के मजबूती पर बल दिया। नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष मनोज मिश्र ने 22 सदस्यीय कार्यसमिति का गठन किया। श्री मिश्रा ने लगातार तीसरी बार निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुने जाने पर निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के आकांक्षाओं एवं अपेक्षाओं पर हमेशा खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। शिक्षक और संगठन हित में पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करूंगा। महामंत्री राकेश यादव समेत अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये। शिक्षिका कैकशा बेगम ने गजलो की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शुक्ला ने किया। इस दौरान परसपुर अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह, छपिया अध्यक्ष राज मंगल पांडेय, अजय पटेल, करण सिंह, हारिम सिंह, राम अचल, सौरभ मिश्रा, क्रांति शुक्ला, अजय शुक्ला, श्रवण वर्मा सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!