नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गौरा चौकी बाजार जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न कराने को पुलिस दिखी मुस्तैद

1 min read

 11,047 views

 

अशफाक आलम
गौरा चौकी गोण्डा– शुक्रवार को जुम्मा की नमाज़ के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देश पर खोडारे थाना के नवागत थाना प्रभारी मनोज कुमार पाठक मय अपने पुलिस साथियों के साथ जुम्मे की नमाज को शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए मुस्तैद दिखे l गस्त के दौरान ड्यूटी पर लगे जवानों तथा चिन्हित हाॅटस्पाॅट वाले क्षेत्रों व मस्जिदों में शांति-व्यवस्था ड्यूटी में लगे जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया ।

थाना क्षेत्र के गौरा चौकी बाजार में दोनों जामा मस्जिदों में जुम्मे की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए खोडारे थाना क्षेत्र की पुलिस मौजूद रही l खोडारे थाना के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक और गौरा चौकी सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार राय गौरा चौकी चौराहे पर स्थित जामा मस्जिद पर अपने पुलिस साथियों के साथ मौजूद रहे l साथ ही मौलवी, धर्मगुरूओं ने जुम्मे की नमाज को शान्तिपूर्ण ढंग से अदा किया l जनपद गोंडा के विभिन्न थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार को सभी जुम्मा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से पढ़ी गई और सोशल मीडिया पर तथा अराजक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रही सभी मस्जिदों पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!