नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

एक नारी वात्सल्य ही नहीं शक्ति का भी रूप है पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,711 views

 

राकेश कुमार सिंह
मोतीगंज गोण्डा। नवाबगंज क्षेत्र के किशुनदास पुर गांव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री /मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री और विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष अनुपम मिश्रा को पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं के आर्थिक, शैक्षिक, राजनैतिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़ रही है।
भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंकित सिंह ने कहा कि महिलाओं की विकास और काम की जानकारी दी समय आने पर वह अपने और अपने परिवार के सम्मान के लिए शक्ति का रूप धारण कर बढी से बढ़ी विपदा से भी लड़ने का साहस रखती हैं। नारी सभी रूपों में वंदनीय है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि घूंघट में रहने वाली घर की महिलाएं भी स्‍वयं सहायता समूह के माध्‍यम से अपने पैरो पर खड़ी होकर आत्‍मनिर्भर बन सकती हैं । इसके लिए भाजपा सरकार पूरा प्रयास कर रही है। पीएम मोदी की सोच है कि महिलाएं किसी के सामने हाथ न फैलाये। घर से बाहर निकलकर काम करके आत्‍मनिर्भर बनें।
भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य बाबूलाल शास्त्री और विधायक प्रतिनिधि वेदप्रकाश दूबे ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में
अनुराग श्रीवास्तव , वेद प्रकाश दुबे , सौरब दूबे , विनोद सिंह , जनक लली पांडे ज़िला मंत्री महिला मोर्चा , सतेंद्र श्रीवास्तव रतनदेव तिवारी पिंकू शुक्ला गिरजाशंकर पांडेय सिकंदर जुगुल किशोर अमेरिका सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!