नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

महिला शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन, 33% आरक्षण से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में बड़ा कदम : प्रभात वर्मा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 951 views

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी गोंडा – महिला शक्ति सम्मान समारोह सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वृहद स्तर पर चलाए जा रहा है l महिला शक्ति सम्मान समारोह मंगलवार को गौरा विधानसभा क्षेत्र मसकनवा फार्म हाउस पर आयोजित किया गया l जिसमें क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l विधायक ने अपने संबोधन में बताया कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है जब से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं l 33% हमारी सरकार ने महिलाओं को आरक्षण दे कर आत्मनिर्भर बनाने का एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है l जब से भारतीय जनता पार्टी केंद्र की सरकार तथा उत्तर प्रदेश की सरकार आई है महिलाओं के लिए आगे आने को योजना चला कर महिलाओं को सशक्त बनाने का पूरा प्रयास किया है l महिला शक्ति केंद्र ,महिलाओं के लिए बंपर नौकरियां, स्वयं सहायता समूह राशन की दुकानों में महिलाओं का आरक्षण महिला, पीएसी बटालियन ,उज्ज्वला योजना ,वर्किंग मोमेंट हॉस्टल स्कीम ,लड़कियों के लिए कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह को रोजगार सृजन, महिला समृद्धि योजना आदि योजना चला कर महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया है l

इस मौके प्रमुख रूप से निती श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी, अभय श्रीवास्तव, जिला संयोजक, कमलेश पांडे, विक्रम वर्मा,लक्ष्मी जयसवाल, जितेंद्र पांडे, राजन सिंह, बृजेश प्रताप नारायण सिंह, रमाकांत तिवारी,धर्मेंद्र पाठक, विनय यादव लोकसभा विस्तार, भूपेश मिश्रा,विनय वर्मा, मनमोहन, विश्वनाथ वर्मा, सोनू पांडे, आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!