नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

स्विफ्ट डिजायर कार पेड़ से टकराई, बाल बाल बचे कार सवार*

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 7,621 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। थाना क्षेत्र के गोंडा बलरामपुर मार्ग स्थित गिलौली बाजार के समीप अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराकर गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही की कार सवार सभी पांच लोग सुरक्षित बच गए। घटना रविवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। डीजल डिपो गोण्डा में कार्यरत साकेत मिश्रा अपने पिता शिवप्रसाद मिश्रा (75) सहित परिवार के पांच लोगो के साथ कार से अपने पैतृक आवास बलरामपुर अपने मां की पुण्यतिथि में शामिल होने जा रहे थे।अभी वह गिलौली बाजार के समीप पहुंचे ही थे, कि चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराकर गई। मौके पर मौजूद परिवार के सदस्य अनुराग मिश्रा ने बताया कि पिता साकेत मिश्रा व बाबा शिव प्रसाद मिश्र को मामूली चोटे आई हैं। जबकि पीछे की सीट पर बैठी मां, बहन और छोटा भाई पूरी तरह सुरक्षित है। कार सवार परिवार के सभी लोगों को दूसरी गाड़ी से घर भिजवाया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!