ई डिस्टिक सेवा बाधित
1 min read
746 views
गोंडा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ई डिस्ट्रिक्ट सेवा पूरी तरीके से ठप हो गई है प्रदेशभर में हजारों सीएससी संचालक है जबकि ए डिस्ट्रिक्ट का कार्य उसी सी एस सी से चलता है और जो 24 घंटे से पूरी तरीके से ठप है जिससे हजारों बच्चों का स्कॉलरशिप फॉर्म भरने का सपना सपना ही रह जाएगा । जानकारी के लिए बता दें कि बीते 24 घंटे से ई डिस्ट्रिक्ट की सेवा जनपद में पूरी तरीके से ठप हो गई है जबकि उच्च शिक्षण संस्थानों में स्कॉलरशिप के लिए अंतिम तिथि 10 दिसंबर है । आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र निर्गत न होने से हजारों छात्र स्कॉलरशिप फार्म भरने से वंचित रह जाएंगे ।
