नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

घने कोहरे में टैंकर से बचने में अनियंत्रित हुई बस गड्ढे में फंसी 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,268 views

बाल-बाल बचे यात्री

रियाजुद्दीन

नवाबगंज/ गोंडा लखनऊ से गोरखपुर जा रही एक टूरिस्ट बस अयोध्या गोरखपुर हाईवे पर लोलपुर में हादसे का शिकार हो गई। सोमवार को बस लोलपुर ओवर ब्रिज से जैसे आगे बढ़ी सामने एक टैंकर खड़ा था जो घना कोहरा होने की वजह से दिखाई नहीं दे रहा था। जब बस टैंकर के बिल्कुल करीब पहुंच गई तो बस को बचाने के चक्कर में सवारियों से खचाखच भरी बस अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में जा फंसी। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से बस को बाहर निकाला और यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया। हादसा इतना डरावना था कि सभी यात्रियों के होश फाखता हो गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!