चोरी : घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, पुलिस मे शिकायत
1 min read
5,482 views
सुशील कुमार द्विवेदी
इटियाथोक (गोंडा) थाना क्षेत्र के एक गाँव मे घर के सामने खड़ी बाइक रात मे चोरी हो गई। पीड़ित ज़ब सुबह सोकर उठा तो मौके से बाइक नदारत थी। वह आस पास ढूंढने लगा लेकिन कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस मे शिकायती पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई किये जाने की मांग की है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के गजाधरपुर गाँव निवासी मो0 हलीम पुत्र मो0 मुस्लिम ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी सुपर स्प्लेंडर बाइक बुधवार की शाम को घर के बाहर खड़ी थी। अगली सुबह वह सोकर उठा तो बाईक गायब थी। गाँव मे इधर उधर अपनी बाइक ढूंढने लगा लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने बताया चोरी हुई बाईक के सम्बन्ध मे पुलिस को तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
