नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कांग्रेस पार्टी 25 से 30 जनवरी के बीच कांग्रेस की नीतियों को लेकर प्रत्येक ब्लॉकों में निकालेगी पदयात्रा —– मुकेश सिंह चौहान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,093 views

  1. आज कांग्रेस भवन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव गोंडा प्रभारी मुकेश सिंह चौहान एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव कैसरगंज लोकसभा के कोऑर्डिनेटर बृजेश सिंह ने जिला कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संवाद कर 2024 लोकसभा चुनाव की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। श्री चौहान ने कहा कि सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपने ब्लॉकों में 25 से 30 जनवरी तक पदयात्रा निकलेंगे और जन संवाद करेंगे। जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त पदाधिकारी से संवाद कर उन्हें 2024 लोकसभा को दृष्टिगत रखते हुए जन संवाद के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी के निर्देशानुसार मिशन को कामयाब बनाने में कोई कोर कसर न छोड़ें सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से जन-जन तक पहुंचाएं। कोऑर्डिनेटर बृजेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता ऊर्जावान है और वह अपनी ऊर्जा के बल पर 2024 में भाजपा की सत्ता को केंद्र से उखाड़ फेंकेगा। संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह को आए हुए प्रदेश नेताओं ने संगठन को सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश के पूर्व प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह शहर अध्यक्ष रफीक रेनी जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान सेवा दल के अध्यक्ष प्रदुमन शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव धर्मराज सिंह वेद प्रकाश सिंह अमरनाथ शुक्ला सफीउल्लाह खान विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडे यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुर मिश्रा शुक्ला प्रसाद शुक्ला जितेश शर्मा दिलीप शुक्ला सलीम कुरैशी अरविंद शुक्ला कीर्ति तिवारी सभासद शाहिद अली कुरेशी अभिषेक तिवारी अवधेश दुबे इरशाद अहमद ओमप्रकाश मिश्रा वसीम सिद्दीकी जलील अहमद खान अवधेश तिवारी वेद प्रकाश सिंह राम सिंह ओम प्रकाश सोनकर जमील खान अब्दुल मुजीब अहमद डॉक्टर जफर अशफाक आनंद कुरील सहित सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!