नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र के मठ मंदिरों में हुए विविध आयोजन, लोगों में दिखा भारी उत्साह*

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,314 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक (गोण्डा) अयोध्याधाम में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किए गए। गली मोहल्लों में शोभायात्रा निकाली गई और अयोध्या कार्यक्रम का लाईव प्रसारण दिखाया गया साथ ही भजन मंडलियों द्वारा मनमोहक भजनो की प्रस्तुति दी गई।
कस्बा स्थित हनुमान मंदिर, कोतवाली मंदिर, ब्लॉक परिसर स्थित दुर्गा मंदिर, इटियाथोक खास गांव स्थित काली मंदिर, करुवापारा राम जानकी मंदिर समेत परसिया बहोरीपुर, पंडितपुरवा सरकाण्ड, बिरमापुर, वेदपुर, अयाह, चुरिहारपुर, सदाशिव महादेव मंदिर, रुदापुर हनुमानगढ़ी, तिर्रेमनोरमा रामजानकी मंदिर, जानकीनगर बालाजी मंदिर, धुसाह पोखरा सहित अनेक मंदिरों में भजन- कीर्तन, हवन- भंडारा व दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के तमाम रामभक्त शामिल हुए और एक दूसरे को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की बधाई देते हुए नजर आए। भक्तो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और मंदिरों में यथासंभव दान पुण्य भी किया।इटियाथोक चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर में सर्वप्रथम सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके पश्चात एलईडी स्क्रीन पर अयोध्याधाम का सीधा प्रसारण स्थानीय लोगों को दिखाया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी, महेंद्र जैन, राजेश दुबे, राकेश चतुर्वेदी, सत्यव्रत ओझा, अजय राठौर, दिनेश शुक्ला सहित सैकड़ो की संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे। लाइव प्रसारण के बाद यज्ञ अनुष्ठान व भंडारे का आयोजन किया गया। यहां भारी संख्या मे राम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूर्व प्रधान दिनेश शुक्ला की अगुवाई में कस्बावासियों ने प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में मंदिर चौराहे पर अबीर गुलाल व पुष्प के पंखुड़ियों से होली खेली और शाम को दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया। इसके बाद यहां भजन संध्या का आयोजन हुआ। ब्लॉक परिसर स्थित दुर्गा मंदिर पर बीडीओ व एडीओ पंचायत की मौजूदगी में सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लाक कर्मचारियों सहित क्षेत्र के प्रधानगण मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!