नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर शहीदों को याद किया

1 min read

 440 views

रिपोर्ट जटाशंकर सिंह

🔴 *शहीदों के सम्मान में खुलकर करें आर्थिक सहयोग – डीएम*

🟢 *कलेक्ट्रेट में उत्साहपूर्वक मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस*

 

गोण्डा- सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बैज लगाया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इसके महत्व पर विस्तृत चर्चा भी हुई, जिसमें शहीदों के सम्मान में सरकारी कर्मचारियों एवं आम लोगों को भी बैज लगाने व लोगों से खुले मन से आर्थिक सहयोग करने की डीएम ने अपील की। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैनिक एवं पुनर्वास कल्याण अधिकारी ने जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का बैज लगाया। इस दौरान डीएम ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस देश की सेना के प्रति सम्मान प्रकट करने के दिन के रूप में मनाया जाता है। यह उन जांबाज सैनिकों के प्रति एकजुटता दिखाने का दिन है जो देश की तरफ आंख उठाकर देखने वालों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। सशस्त्र सेना झंडा दिवस देश की सुरक्षा में शहीद हुए सैनिकों के परिवार के लोगों के कल्याण के लिए मनाया जाता है। डीएम ने जिले के विभागीय अधिकारियों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर अधिक से अधिक प्रतीक झंडे प्राप्त कर दान की धनराशि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी को उपलब्ध कराएं।_

शहीद परिवार के कल्याण पर खर्च होती राशि

डीएम ने कहा कि देश के वीर शहीदों भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिवार आश्रितों के कल्याण के लिए यह धनराशि एकत्र कर हुए उन पर व्यय की जाती है। इसलिए शहीद सैनिकों एवं उनके परिवार की सहायता के उद्देश्य से यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इससे सभी अधिकारी अधिक से अधिक जुड़ें आम लोग भी इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक जोड़ा जाए और सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक प्रतीक झंडे प्राप्त कर अधिक से अधिक दान किया जाए ताकि भूतपूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ धनराशि एकत्र हो सके। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, एआरटीओ सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे ।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!