नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अफसरों को लेकर गांव पहुंची डीएम नेहा शर्मा , जनसंवाद कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,626 views

 

अशफाक आलम
गौरा चौकी (गोंडा) डीएम नेहा शर्मा ने जिले में एक नई सोच को अपनाया है जिसको लेकर ग्रामीण काफी खुश हैं l जिले के लोकप्रिय कार्यक्रम ग्रामीण चौपाल से लोगों की समस्याओं का निराकरण त्वरित हो रहा है और महिलाएं बेधड़क अपनी बात डीएम से डायरेक्ट रूबरू होकर कहती हैं l डीएम उस पर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित करती हैं l गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत डीएम की पूरी कार्य योजना का अब सकारात्मक असर जिले में देखने को मिल रहा है l

शुक्रवार को जनपद के बभनजोत ब्लॉक के अंतर्गत भानपुर, कोल्हई गरीब सहित कई ग्राम पंचायत में गोंडा डीएम नेहा शर्मा ने मतदाता जागरूकता जन संवाद कार्यक्रम स्थापित किया l साथ ही ग्राम चौपाल लगाकर लोगों की शिकायत को भी सुना l जिले में सबसे कम वोटिंग के लिए चिन्हित ग्रामों में डीएम नेहा शर्मा ग्राम जन संवाद कार्यक्रम स्थापित कर रही हैं जिससे कि कम वोटिंग वाले ग्राम पंचायत में वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाया जा सके l इसी दौरान डीएम नेहा शर्मा ग्रामीण से जुड़ी समस्याओं को भी सुनकर तुरंत निस्तारण का आश्वासन दे रही है l जिसका असर भी ग्रामों में देखने को मिल रहा है जिससे ग्रामीणों के चेहरे खिल रहे हैं l ग्राम पंचायत भानपुर में कई शिकायत मिली जिसमें इंदिरा आवास ,सड़क, नाली, विद्युत ट्रांसफार्मर, सहित कई समस्याओं के लिए मातहतो को निर्देशित किया l ग्राम पंचायत कोल्हई गरीब में जन संवाद कार्यक्रम में डीएम नेहा शर्मा ने 2024 में होने वाले आम चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने का आह्वान किया और सबसे हाथ उठाकर वादा लिया है l

इस जनसंवाद कार्यक्रम में डीएम नेहा शर्मा के साथ जिले के सभी आला अधिकारी एवं ब्लाक के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!