नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

राहुल गांधी जी द्वारा मणिपुर से महाराष्ट्र तक की जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आज शुरू होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर जिले में मशाल जुलूस निकालकर अपना समर्थन दिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने

1 min read

 6,083 views

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी जी द्वारा मणिपुर से महाराष्ट्र तक की जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आज शुरू होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर हर जिले में मशाल जुलूस निकालकर अपना समर्थन दिया
इसी क्रम में जनपद गोंडा के कूक नगर ग्रांट के आजाद नगर चौराहे पर युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान नेता तरुण पटेल द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें छेत्र के हजारों लोगों ने सम्मिलित होकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उद्देश्य को पूरा होने की प्रार्थना की
इस अवसर पर आजाद नगर चौराहे पर स्थिति अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सैकडों कांग्रेस जनों ने मशाल जुलूस निकालकर राहुल गांधी जी के यात्रा के कामयाबी की प्रार्थना की गई
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के किसानों, बेरोजगारों, पहलवानों, के साथ ही मंहगाई और भ्रष्टाचार से न्याय दिलाने की यात्रा है
पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह ने कहा आज देश में तानाशाही के साथ ही संविधान विरोधी सरकार से न्याय दिलाने के लिऐ राहुल गांधी की यात्रा के समर्थन में हम सब लोग ये मशाल जुलुस निकाल रहे हैं
जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे ने कहा इस सरकार ने किसानों, महिला पहलवानों, ड्राइवरों के साथ जो रवैया अपनाया है उसके विरूद्ध कांग्रेस पार्टी की यह न्याय यात्रा हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा आयोजित की गई है
कार्यक्रम के संयोजक तरुण पटेल ने कहा की सरकारी तानाशाही के विरुद्ध आज पुरे देश में राहुल गांधी विपक्ष की आवाज़ हैं और हम सब नवजवान उनके आवाहन पर इस लड़ाई में सम्मिलित होकर हर अन्याय का मुंहतोड़ जवाब देंगे
इस अवसर पर अल्पशंख्यक जिला अध्यक्ष सगीर खान, युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी,उपाध्यक्ष विनय त्रिपाठी, चांद खान, सभासद शाहिद अली कुरेशी, अबसार अहमद ब्लॉक अध्यक्ष सफीउल्ला ने अपने संबोधन में वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने तक संघर्ष जारी रहने का आवाहन किया
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सचान, सेवादल प्रमुख प्रद्युम्न शुक्ला अब्दुल्ला, सफी मोहम्मद, राजेश सिंह, सहित सैकडों कांग्रेस जन उपस्थिति रहे

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!