नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

वित्तीय प्रबंधन के साथ अपने कैरियर को बनाने का अवसर प्रदान करेगी यह वर्कशॉप —-वर्षा सिंह

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,904 views

गोंडा-वित्तीय प्रबंधन के साथ अपने कैरियर को बनाने का अवसर प्रदान करेगी यह वर्कशॉप,उक्त विचार श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा और सेबी (SEBI) की शिक्षण संस्था राष्ट्रीय प्रतिभूति बाज़ार संस्थान
(एनआईएसएम) की दो दिवसीय वर्कशाप के उद्घाटन के अवसर पर प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह ने व्यक्त किया।महाविद्यालय के बी.काम.,बी.बी.ए., बी.सी.ए.,बी.ए. अर्थशास्त्र के पंचम सेमेस्टर व एम.काम. के छात्रों को संबोधित करते हुए सुश्री वर्षा सिंह ने वर्कशॉप केप्रतिभागी छात्र/ छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय प्रशासन आप सबको शिक्षा के साथ साथ रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है आप सब इसका ज़्यादा से ज़्यादा लाभ उठाये।
प्राचार्य प्रो. रवींद्र कुमार ने कहा कि नो रिस्क नो गेन , आप रिस्क लेकर ही कुछ प्राप्त कर सकते हैं।दो दिवसीय वर्कशॉप से आप को वित्तीय प्रबंधन और रोज़गार के अवसर की बहुत अच्छी ट्रेनिंग प्राप्त होगी।
एन आई एस एम की दो दिवसीय वर्कशॉप के बारे में विस्तृत रूप में बताते हुए वर्कशॉप के संयोजक व विज्ञान संकाय प्रभारी प्रो.जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार की छात्र। छात्राओं के लिए इस तरह की वर्कशॉप प्रथम बार गोंडा में आयोजित की जा रही है जिसमें महाविद्यालय के उक्त कक्षाओं के 150 छात्र अलग अलग दो बैच में प्रतिभाग करेंगे।प्रत्येक बैच में 75 छात्र/ छात्राये समानांतर अलग अलग कक्षों में ऑनलाइन प्रत्येक दिन ट्रैनिंग प्राप्त करेंगे।जिसमें सेविंग से लेकर निवेश तथा इसके आधार पर वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में कैरियर के अवसर प्रदान होंगे। बी.बी.ए. की विभागाध्यक्ष डॉ. शैलजा सिंह ने बताया दो दिवसीय की ६ – ६ घंटे की वर्कशॉप की ट्रेनिंग वाराणसी से एन आई एस एम के ट्रेनर दीपक कुमार व मोनी शाहू द्वारा की जा रही है।उद्घाटन सत्र में आये हुए अतिथियों का स्वागत प्रो जितेंद्र सिंह व धन्यवाद ज्ञापन मुख्य परिसर प्रभारी प्रो.बी पी सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पार्चन व वंदना से हुई ।बी बी ए की छात्राओं अदिति व श्रष्टि द्वारा वर्कशॉप से संबंधित रंगोली बनाई गई, इस अवसर पर अर्थशास्त्र के विभाग प्रभारी प्रो अभय कुमार श्रीवास्तव,बी. बी . ए. प्रभारी डॉ. शैलजा सिंह, बी.सी.ए. प्रभारी अभय द्विवेदी, डॉ स्मृति शिशिर,प्रतिभा सिंह,संदीप शाही ,शोभित मौर्य सहित एम.काम.बी.कॉम,बी.बी.ए.बी.सी.ए.व बी.ए.अर्थशास्त्र के पंचम सेमेस्टर के १५० छात्र/ छात्राये उपस्थित रहे।
प्रो.जितेंद्र सिंह
संयोजक


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!