पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य ने वजीरगंज में देखी स्वास्थ्य व्यवस्था, चिकित्सा प्रभारी की थपथपाई पीठ ।
1 min read
3,975 views
वजीरगंज (गोंडा) पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। श्री पटेल अस्पताल की व्यवस्था देख प्रसन्न दिखे । एसीएमओ डॉ सी के वर्मा व अधीक्षक डॉ आशुतोष शुक्ल ने बुके देकर अगुवानी की। राज्यमंत्री ने ओपीडी , दवा वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष व मरीजों के भर्ती वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती प्रसूता से बात की तथा मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हांसिल की। इस मौके पर फॉर्मासिस्ट रामसजन, बीसीपीएम महेंद्र कुमार, अरुण नायर आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
