नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

डीएम ने की जनपद स्तरीय सलाहकार समिति एवं बैंकर्स समिति की समीक्षा बैठक

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,466 views

रिपोर्ट जटाशंकर सिंह

 

लाभार्थियों द्वारा किए गए लंबित आवेदनों को स्वीकृत कर निस्तारण करें बैंक अधिकारी-डीएम

 

गोण्डा जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार एवं बैंकर्स समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जनपद के सभी बैंकर्स के पदाधिकारी एवं कृषि विभाग, उद्यान विभाग, डूडा विभाग, केसीसी, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, साइन अप इंडिया योजना, केसीसी रिन्यूअल, प्रीमियम, इंश्योरेंस, पीएमईजीपी योजना, माटीकला योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एनआरएलएम विभाग, पीएम स्वानिधी योजना, मत्स्य विभाग, प्रधानमंत्री जनधन योजना, आधार सीडिंग, शिक्षा विभाग, मातृ वंदना योजना, स्वास्थ विभाग, एनपीए बैंकर्स वसूली सहित कई अन्य विभागों पर गहन समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के सभी बैंक के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लाभार्थियों के द्वारा किए गए लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द स्वीकृत करते हुए निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं को लाभ अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जाय तथा अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए। बैठक में नाबार्ड विभाग से संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए ताकि लोग योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी अभिषेक रघुवंशी, डीडीएम नाबार्ड, एआर कॉपरेटिव अशोक कुमार मौर्य, जीएमडीआईसी राममिलन, डीसी एनआरएलएम नरेश बाबू सविता, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, परियोजना अधिकारी डूडा मुनेंद्र सिंह, जिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य इंद्रजीत सिंह, दीनदयाल शोध संस्थान गोपाल ग्राम तथा जयप्रभा ग्राम के पदाधिकारी जनपद के सभी बैंकर्स के अधिकारीगण एवं कार्यदाई संस्थाओं के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!