नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

थाना धानेपुर क्षेत्र अन्तर्गत मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 03 अंतर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,156 views

थाना धानेपुर क्षेत्र अन्तर्गत मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 03 अंतर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में गठित थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0-390/23 धारा 457,380 भादवि से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अन्तर्जनपदीय शातिर चोरों- 01. लालबाबू, 02. ब्रह्मानन्द सोनकर व 03. अनोखी को साहबगंज तिराहा के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद इनवर्टर, 01 अदद बैट्री, 20 अदद मोबाइल फोन, 01 आधार कार्ड, 01 पहचान पत्र व 01 चेकबुक बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
थाना धानेपुर क्षेत्र के अन्तर्गत भरतगंज चौराहा पृथ्वीपालगंज ग्रंट स्थित एक मोबाइल शाप में घटित चोरी की घटना के संबंध में वादी सुरेश कुमार वर्मा पुत्र राघवराम नि0 गड़रहवा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा की लिखित तहरीर पर थाना धानेपुर में मु0अ0सं0-390/23 धारा 457,380 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना उ0नि0 अवधेश यादव को सुपुर्द की गयी। जिसमें आज दिनांक 25.12.2023 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा उक्त अन्तर्जनपदीय शातिर चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

पुलिस की कार्यवाही-
वादी द्वारा थाना धानेपुर में दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-390/23 धारा 457,380 बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशानुसार गठित 03 टीमों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के सी0सी0टी0वी0 को चेक किया गया। गठित पुलिस टीमों की कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत घटना कारित करने वाले 03 अन्तर्जनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!