नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर घर शिक्षा से भारत को विकसित देश बनाना

1 min read

 3,107 views

अशफाक आलम

गौरा चौकी गोण्डा – विकास खंड बभनजोत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बभनजोत के डढूवा क़ुतुबजोत के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण मे विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा ने पहुंचकर संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया तथा भारत सरकार व राज्य सरकार के लाभकारी योजनाओं को पर चर्चा की l विधायक ने अपने संबोधन में बताया कि योजनाओं का लाभ पाने में वंचित लोगों के लिए कर्मचारियों को आदेश दिया कि जल्द से जल्द वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। प्रभात कुमार वर्मा ने आगे बताया कि बिना शिक्षा के भारत विकसित नहीं हो सकता है इस लिए अपने बच्चों को शिक्षित जरुर करें भारत सरकार व राज्य सरकार का संकल्प है कि भारत के हर गरीब किसान को सरकार की योजनाओं का लाभ कैसे मिले संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य यही है ।

इस अवसर पर विक्रम प्रसाद वर्मा, शोहरत वर्मा, प्रधानाध्यापक राम धीरज, ग्राम प्रधान मैराज अंसारी, बनारसी गुप्ता, मनीष कुमार, धर्मेंद्र पाठक, ग्राम पंचायत सचिव, रिंकू गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी बभनजोत, ग्राम पंचायत अधिकारी बभनजोत सहित स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण विभाग, पंचायत राज विभाग ,कृषि विभाग ,शिक्षा विभाग, ग्राम विकास विभाग, उद्योग विभाग ,राजस्व विभाग, खाद्य विभाग ,समाज कल्याण ,ऊर्जा आदि विभाग के कर्मचारी और अधिकारी तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!