नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव पद पर अविनाश पांडे की नियुक्ति से संगठन को मिलेगा बल —-प्रमोद मिश्रा

1 min read

 3,451 views

गोण्डा —जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खडगै द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव के पद पर माननीय अविनाश पांडे जी की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया गया
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा माननीय अविनाश पांडे जी को संगठन का बहुत ही लंबा तजुर्बा है उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सम्मानित अध्यक्ष माननीय अजय राय जी के जुझारू नेतृत्व और पांडे जी की दिशा निर्देशन में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पुनः अपनी कोई प्रतिष्ठा को वापस पाएगी
जिला प्रवकता शिवकुमार दुबे ने कहा की श्रीमती प्रियंका गांधी को पूरे देश में कांग्रेस पार्टी की जरूरत है इसलिए चुनाव के समय में कुशल संगठन कर्ता और उत्तर प्रदेश की नस-नस से वाकिफ माननीय अविनाश पांडे जी को प्रभारी महासचिव बनाकर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने एक मौका दिया है हम सबको अपनी ताकत का एहसास करने का
अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष सगीर खान जिला सेवादल प्रमुख प्रद्युम्न शुक्ला विद प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुभाष पांडे उपाध्यक्ष रमन त्रिपाठी महासचिव जितेन्द्र तिवारी अरविंद शुक्ला, अविनाश मिश्रा, शहर अल्पसंख्यक अध्यक्ष वसीम सिद्दीकी एनएसयूआई के जर्निल हयात ने प्रभारी महासचिव की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया
इस अवसर पर सलीम कुरेशी, जावेद मारूफ श्रेष्ठ श्रीवास्तव,चांद खान, राजू सेवादल , अबसार खान, वेद प्रकाश सिंह सहित तमाम कांग्रेस नेता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!