महाराजा देवी बक्श इंटर सिंह इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड सिविल का हुआ शुभारंभ
1 min read
3,383 views
मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव)महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह के संयोजन में प्रारंभ हुआ इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने कहा कि स्काउट एंड गाइड विश्व का सबसे बड़ा वर्दीधारी संगठन है. यह बचपन से ही व्यक्तित्व के विकास की नींव रखता है. एक बेहतर नागरिक बनाने के लिए समाज के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्यों की प्रेरणा स्काउट एंड गाइड में दी जाती है। प्रथम दिवस ध्वज शिष्टाचार टोली गठन के साथ-साथ स्काउट एवं गाइड का इतिहास मुख्य प्रशिक्षक डाक गोंडा ज्ञानेश गुप्ता सहायक कमिश्नर तरबगंज स्काउट गाइड चंद्रशेखर तथा प्रदीप कुमार के द्वारा बताया गया इस दौरान स्काउट मास्टर रामेश्वर प्रताप सिंह, अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार यादव, उमेश चंद्र गुप्ता, रंजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
