नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बहुआयामी रहा डॉ बसु का व्यक्तित्व: श्रीमान सिंह

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 623 views

 गोण्डा  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मालवीय नगर मे प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ जगदीश चंद्र बसु के जयंती के अवसर पर शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक श्रीमान सिंह ने किया। अतिथि परिचय कराते हुए प्रधानाचार्य डॉ बृजेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि डॉ॰ जगदीश चन्द्र बसु भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे जिन्हें भौतिकी,जीवविज्ञान,वनस्पतिविज्ञान तथा पुरातत्व का गहरा ज्ञान था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए श्री सिंह ने कहा कि डॉ. बसु भारत के ऐसे पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने रेडियो और सूक्ष्म तरंगों की प्रकाशिकी पर कार्य किया। वनस्पति विज्ञान में उन्होनें कई महत्त्वपूर्ण खोजें की। साथ ही वे भारत के पहले वैज्ञानिक शोधकर्त्ता थे जिनका व्यक्तित्व बहुआयामी रहा। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न विषयों से संबंधित मॉडल एवं शैक्षिक प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम का संचालन आचार्य जितेंद्र पांडेय ने किया। प्रदर्शनी में विद्यालय के अभिभावक आचार्य एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!