चिकित्सीय क्षेत्र में कैरियर तलाश रहे युवा ईमानदारी और सेवा भावना की मिसाल बने—मनोज पांडेय
1 min read
1,278 views
तरबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / ग्रामीण क्षेत्र में भी लोगों को कम दामों में चिकित्सीय सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए। यह बातें तरबगंज ब्लाक प्रमुख मनोज पांडे ने दुर्जनपुर घाट बाजार में एक निजी पैथोलॉजी का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में उभरे युवाओं को अपनी ऊर्जा का प्रयोग सकारात्मक दिशा में करना चाहिए। चिकित्सीय क्षेत्र में कैरियर तलाश रहे युवा ईमानदारी और सेवा भावना की मिसाल बने। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य रामधोख मिश्र नवाबगंज नगर पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह बबलू सिंह डा श्रीनिवास पांडेय दुर्जनपुर घाट प्रधान अखंड प्रताप सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने पैथोलॉजी संचालक अविनाश पांडे अनमोल के प्रयासों की सराहना की।
