जिला स्तरीय आई सी टी प्रशिक्षण का हुआ समापन
1 min read
2,112 views
मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दर्जी कुआं पर सूचना एवं
संचार ओद्योगिकी आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया। डायट प्राचार्य अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि गोण्डा जिले के छ : ब्लाकों हलधरमऊ,पण्डरीकृपाल, बभनजोत, मुजेहना, तरबगंज तथा वजीरगंज शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। डायट पर आई सी टी संदर्भदाता के रूप में सुनील कुमार आनन्द राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं आई सी टी अवार्डी, के बी लाल एस आर जी गोण्डा सौरभ गुप्ता , अमित कुमार सिंह के द्वारा आई सी टी के टूल्स का कक्षा शिक्षण में कैसे प्रयोग किया जाए इस पर जानकारी दी गई।डायट प्राचार्य श्री अतुल कुमार तिवारी प्रशिक्षण के प्रभारी डायट प्रवक्ता वीर बहादुर सिंह व संदर्भदाता के रूप में सुनील कुमार आनन्द राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं आई सी टी अवार्डी, के बी लाल एस आर जी गोण्डा सौरभ गुप्ता , अमित कुमार सिंह के द्वारा प्रशिक्षण में विभिन्न ब्लाकों से आए हुए शिक्षक साथी अश्विनी मिश्रा, अभिषेक सिंह मुकेश , सुजीत त्रिपाठी, अर्चना मैम, रोमा, सरिता, अश्विनी कुमार यादव, रमेश कुमार सहित सभी को प्रमाण पत्र वितरण कर प्रशिक्षण का समापन किया गया।
