नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

दांपत्य जीवन सुधारो राम तुम्हारे घर आएंगे ———–मिथिला शरण

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,089 views

 

नवाबगंज(गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /पौराणिक सिद्ध पीठ कटरा कुट्टी पीठ धाम पर आयोजित नौ दिवसीय श्री हनुमान जयंती महोत्सव के अंतर्गत आयोजित श्री राम कथा में सातवें दिन की कथा में व्यास पं मिथिला शरण पांडे ने भगवान राम के धैर्य, त्याग, शालीनता एवं समर्पण की कथा के साथ-साथ द्रोपदी की लाज बचाने की कथा का श्रवण करवाया l उन्होंने कहा कि भगवान लाज बचाना जानते हैं l और संसार लाज लूटना l इसलिए ईश्वर पर विश्वास रखते हुए भगवत भक्ति में मन लगाना चाहिए l उन्होंने स्रोताओं को एक दिव्य संदेश देते हुए कहा कि कथा केवल एक पूजा मात्र नहीं है , बल्कि यह समाज को एक दिशा देने का कार्य करता है l व्यास जी ने कहा कि आज के समय में हर व्यक्ति अपने घर में राम – कृष्ण जैसा पुत्र और सीता जैसी पुत्री चाहते हैं l लेकिन उनके दांपत्य जीवन में हमेशा विरोधाभास होता है l जब तक दांपत्य जीवन में प्रेम, स्नेह, समानता नहीं होगा l तब तक ऐसा संभव नहीं है l राम और कृष्ण जैसा पुत्र पाने के लिए दशरथ और कौशल्या , यशोदा और वासुदेव , जनक और सुनैना की तरह दांपत्य जीवन जीना पड़ेगा l व्यास जी ने कहा कि पहले पति पत्नी साध्य थे l अब साधन हो गए हैं l इसीलिए सब गड़बड़ हो रहा है l आज भी राम और कृष्णा तुम्हारे घर आने को बेताब हैं l लेकिन इसके लिए दांपत्य जीवन में सुधार लाना होगा l श्री राम स्तुति हनुमान चालीसा एवं आरती के साथ कथा का समापन हुआ l इस अवसर पर मुख्य यजमान डॉ सुशीलारानी पांडे, पीठाधीश्वर चिन्मयानंद जी महाराज, कथा वाचक आचार्य डॉ भोलानाथ त्रिपाठी , कथावाचक लव महाराज , कथा वाचक विकास पांडे, कथावाचक चंद्र किशोर जी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरुण सिंह ,कार्यक्रम संचालक विनोद कुमार गुप्ता , ग्राम प्रधान सुभाष यादव ,समाजसेवी डॉ उमेश प्रताप सिंह, गौरी शंकर गुप्ता, रजनीश कमलापुरी ,राजन यादव, विजय सोनी सहित हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!