नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सुभासपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष मिश्र का जन्मदिन वृक्षारोपण दिवस के रूप में संपूर्ण उत्तर प्रदेश में मनाया गया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,336 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष मिश्र जी के सहायक निजी सचिव शिवम महादेव चतुर्वेदी ने बताया कि हम सभी के अगुवा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत हमारे प्रदेश प्रवक्ता मनीष मिश्र जी के जन्मदिन के अवसर पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश में 25 अक्टूबर 2023 को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए चतुर्वेदी ने बताया यह कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर मुख्य रूप से हमारे प्रदेश महासचिव श्रवण मिश्र के नेतृत्व में हुआ। जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में लगभग किया गया। श्री चतुर्वेदी ने बताया कि जिस प्रकार से कोरोना महामारी ने हमको सिखा दिया है कि हमें प्रकृति से दूर नहीं होना चाहिए। ऑक्सीजन की कमी हमारे वृक्षों के कटने से होती है। वृक्षों के काटने वालों की संख्या अधिक होती है लेकिन वृक्ष लगाने वालों की संख्या नहीं। हमारे प्रदेश प्रवक्ता मनीष मिश्र के जन्मदिन पर यह कार्यक्रम का आयोजन इसलिए किया गया कि जन-जन तक जागरूकता अभियान पहुँचे। जिससे हमारे प्रकृति को लाभ हो सके और हम हमारा राष्ट्र एवम परिवार स्वस्थ रख सकें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!