नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सादुल्लाह नगर में वन माफिया चला रहे हरियाली पर आरा , जिम्मेदार अनजान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,214 views

अशफाक आलम
गौरा चौकी (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / सादुल्लाह नगर वन प्रभाग के भानपुर में खुलेआम हरे पेड़ों पर आरा चल रहा है। लोगो की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कटान कर रहे लोगो पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगा दिया। इसी प्रकार क्षेत्र के टेंगनहवा, गाजीपुर ,रौतापुर, सेहरी, चंद्रदीप घाट,सोतिया,बुधनी सोनपुर, इस्लामपुर,चमरूपुर, बढौलीपुर व हथियागढ़ आदि जगहो पर खुलेआम वन माफिया हरियाली पर आरा चला कर आर्थिक कमाई में जुटे हुए हैं।
सरकार भले ही हरे पेड़ों की कटान पर नियंत्रण के लिए कठोर कार्रवाई कर रही हो पर क्षेत्र में यह हकीकत से परे है। जिस प्रकार से खुलेआम अवैध कटान हो रही है उसमे जिम्मेदारों के मिली भगत को भी इनकार नहीं किया जा सकता है। मालूम हो जनपद से सुदूर होने के कारण यहां जिम्मेदार का इशारा मिलते ही वनमाफियाओ का हरे पेड़ों पर आरा चल पड़ता है। लोगो का आरोप है कि अवैध कटान को लेकर उच्च अधिकारियों तक मामला पहुंचने पर भी जिम्मेदार सिर्फ खाना पूर्ति कर जिम्मेदारियों की इति श्री
कर लेते हैं। वन क्षेत्राधिकारी सादुल्लाह नगर वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि भानपुर मे अवैध लकड़ी काटने की सूचना मिली थी। वन विभाग द्वारा जुर्माना किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!