नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

आरती थाल प्रतियोगिता में 31 कन्याओं को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,763 views

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) तरबगंज नगर पंचायत के रामापुर वार्ड में काली माता स्थान मां शेरावाली सेवा समिति के तत्वाधान में हो रहे दुर्गा पूजा में आरती थाल प्रतियोगिता में शामिल 31 कन्याओं का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।
समिति अध्यक्ष दूधनाथ सोनकर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आरती थाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें नगर की 31 कन्याओं ने भाग लिया । सभी बालिकाओं ने आरती थाल प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल द्वारा आरती थाल प्रतियोगिता का अवलोकन किया गया जिसमें प्रथम स्थान मुस्कान कौशल और दूसरा स्थान संध्या तथा तीसरे स्थान पर कोमल जयसवाल रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम जायसवाल ने प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कन्याओं सहित 31 कन्याओं को अंग वस्त्र भेंटकर उनका स्वागत और सम्मान किया। वही समिति के 12 पदाधिकारिओ को भी सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम जायसवाल द्वारा अंग वस्त्र देकर स्वागत सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया। मिस्त्री दूधनाथ सोनकर ने बताया कि ग्राम वासियों व जन सहयोग से यह कार्यक्रम निरंतर कई वर्षों से चल रहा है। नवमी की दिन कन्या भोज के साथ यह कार्यक्रम संपन्न होता है और बड़े धूमधाम के साथ माता रानी की विदाई कार्यक्रम में महिला पुरुष और बच्चे भी सम्मिलित होते हैं। भारी संख्या में लोग कार्यक्रम को सफल बनाते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम जायसवाल ने बताया की आरती थाल प्रतियोगिता में सभी बालिकाओं की थाल बहुत ही सुंदर ढंग से सजाए गए थे। सभी कन्याओं को अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत सम्मान करना मेरे जीवन के लिए सुनहरा अवसर था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!