नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जनपद स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में सोनबरसा के बलजीत सिंह कनौजिया व पूरे सुभमन के जितेन्द्र कुमार पाण्डेय रहे प्रथम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,994 views

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दर्जीकुआं में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विकास खण्डों से दो प्राथमिक विद्यालय व दो उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। शिक्षकों को कहानी लिखने के लिए ‘ मेरा माटी मेरा देश’ थीम दिया गया था। प्रतियोगिता में लगभग पचपन शिक्षक शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया व अपनी कहानी का प्रस्तुतीकरण किया। जनपद बलरामपुर से तीन सदस्यीय विशेषज्ञ टीम को मूल्यांकन कर्ता के रुप आमंत्रित किया गया था। प्रतियोगिता प्रभारी के रुप में डाइट प्रवक्ता ज्ञान बहादुर अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी निभाया गया।
प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्तर से कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम मनकापुर के शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया व प्राथमिक स्तर से प्राथमिक विद्यालय पूरे सुखमन ब्लाक बेलसर के जितेन्द्र कुमार पाण्डेय का चयन हुआ। बलजीत सिंह व जितेन्द्र पाण्डेय को स्टेट लेवल के लिए चुना गया। प्रतियोगिता में विवेक पाठक,राय साहब, सुनील कुमार वर्मा, सुनैना चौहान,तोता राम पाण्डेय, कल्पना तिवारी, कल्पना सिंह, कनिक राम,राम सजन, जगजीवन राम आदि का भी प्रदर्शन सराहनीय रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!