नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पुलिस चौकी सालपुर परिसर में आने वाले आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा दशहरा को लेकर की गई एक बैठक, चौकी इंचार्ज ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 7,215 views

 

जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा दशहरा को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए पुलिस ने क्षेत्र के दुर्गा प्रतिमा रखने वाले भक्तों के साथ एक बैठक किया। थाना कोतवाली देहात के अंतर्गत आने वाले पुलिस चौकी सालपुर चौकी परिसर में चौकी प्रभारी पवन कुमार सिंह ने आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा दशहरा को लेकर संपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए क्षेत्र के दुर्गा प्रतिमा रखने वाले भक्तों के साथ एक बैठक किया काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। चौकी प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि चौकी क्षेत्र के अंतर्गत 23 दुर्गा प्रतिमा का भक्तों द्वारा पूजा पाठ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में आए हुए सभी दुर्गा प्रतिमा रखने वाले भक्तों को बताया गया है कि दुर्गा पूजा दशहरा सभी लोग मिलजुलकर शांति पूर्ण ढंग से मनायें और नए स्थान पर दुर्गा प्रतिमा की स्थापना नहीं होगा। सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से आने वाले दुर्गा पूजा दशहरा पर्व को मनायें जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। चौकी प्रभारी ने लोगों को बताया कि डीजे धीमी आवाज में बजाये जिससे कि आसपास के लोगों को समस्या न हो। और पूजा स्थल व विसर्जन के समय मदिरा का सेवन न करें जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और दशहरा के दिन दुर्गा प्रतिमा विसर्जन समय से करें। सभी लोग शासन प्रशासन के दिए गये गाइडलाइन के अनुसार कार्य करें। कानून का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी इस मौके पर चौकी के सभी स्टाफ बैठक में शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!