नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मोतीगंज में व्यापारियों के साथ थानाध्यक्ष ने की बैठक सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए व्यापारियों को किया गया जागरूक

1 min read

 2,509 views

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) मोतीगंज थाना परिसर में व्यापारियों के साथ की गई बैठक व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरा लगवाने की की गई अपील और व्यापारियों को किया गया जागरूक
थाना अध्यक्ष मोतीगंज कृष्ण गोपाल राय ने शनिवार को मोतीगंज थाना परिसर में एक बैठक का आयोजन किया जिसमें थाना क्षेत्र के मोतीगंज के बाजार सहित उन स्थानों के व्यापारियों को बुलाया गया बैठक में आए हुए व्यापारियों से थाना अध्यक्ष मोतीगंज ने अपील किया कि सभी लोग अपने-अपने दुकानों प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगे जिससे कि अराजक तत्वों और अपराधियों पर नजर रखी जा सके
थाना अध्यक्ष मोतीगंज कृष्ण गोपाल राय ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए बताया की पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देशन में चलाए जा रहे त्रिनेत्र अभियान के तहत सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए व्यापारियों दुकानदारों ग्राम प्रधानों को जागरूक किया जा रहा है और उन्हें अधिक से अधिक क्षेत्र में कैमरा लगवाने के लिए उत्साहित किया जा रहा है क्योंकि सीसीटीवी कैमरा क्षेत्र में लग जाने से अराजक तत्व और अपराधियों पर नजर रखी जा सकेगी अपराधी की तीसरी आंख से नहीं बच पाएंगे थाना अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों को जागरूक करते हुए बताया कि सभी लोग अपने-अपने दुकानों प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवाएं वही ग्राम प्रधानों को भी बताया गया कि सभी लोग अपने-अपने ग्राम पंचायत में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं इस दौरान मोतीगंज बाजार के दर्जनों व्यापारी तथा अन्य क्षेत्रों के व्यापारी व ग्राम प्रधान मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!