नारी मिशन शक्ति 2.0एवं महिला उद्यमिता विकास का 06दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ
1 min read
4,632 views
मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में मिशन शक्ति के तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा 6 दिवसीय महिला सुरक्षा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप आयुक्त उद्योग जिला उद्योग केंद्र गोंडा बाबूराम रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी बेलसर विजयकांत मिश्रा रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि उप आयुक्त उद्योग बाबूराम ने महिला समानता सम्मान एवं सुरक्षा, महिलाओं एवं बालिकाओं की आत्म रक्षा, सामाजिक सुरक्षा हेतु सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, कौशल विकास मिशन कार्यक्रम, मुद्रा लोन, सुकन्या समृद्धि योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दिया और कहा कि आप सब इन योजनाओं का लाभ उठा करके स्वावलंबी बन सकती हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी बेलसर विजयकांत मिश्रा ने सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार बालिकाओं एवं महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है आप सब इसका लाभ उठाएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और युवाओं के लिए बहुत सी योजनाएं संचालित की जा रही हैं उन योजनाओं की जानकारी प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर आप सभी को देंगे जिससे निकट भविष्य में आप सब स्वावलंबी बन सकेंगे। कार्यक्रम को एडीओ पंचायत गिरिजेश पटेल, लखनऊ आईकान के एरिया इंचार्ज धीरेंद्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी रगड़गंज गोपाल सिंह, महिला आरक्षी गरिमा सिंह , विवेक कुमार कनौजिया प्रतिनिधि आईकॉन, लाल बहादुर कनौजिया आदि ने भी संबोधित किया। आयोजक सुरेश चौधरी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर उनके प्रति आभार प्रकट किया और बताया की 6 दिवसीय प्रशिक्षण में महिलाओं को आत्मरक्षा ,सामाजिक सुरक्षा हेतु सरकार की विभिन्न योजनाओं महिला उद्यमिता आदि का प्रशिक्षण दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि इस प्रशिक्षण हेतु 150 बालिकाओं महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर बीपी चौधरी, कविता कनौजिया, मनोज कंचन, लक्ष्मी गौतम, रफत उस्मानी, रवि वर्मा, नकछेद सिंह आदि के साथ सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही।
