नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती

1 min read

 7,328 views

महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती

मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) महाराजा देवी बख़्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में हर्षोल्लास के साथ महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र, सेवानिवृत्ति अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी उत्तर प्रदेश डॉ हनुमान सिंह विशेन रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों तथा गणमान्य नागरिकों के साथ ध्वजारोहण किया। तदुपरांत विद्यालय के श्री राम सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एंव स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। मुख्य अतिथि डॉ. हनुमान सिंह विशेन ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने आगे ने कहा कि आज के दिवस को हम स्वच्छता दिवस के रूप में भी मनाते हैं, कहते हैं कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है इसलिए हम सभी को स्वच्छता पर विशेष बल देना चाहिए।
इस अवसर पर रामनाथ पांडेय , स्वामीनाथ द्विवेदी, पंडित श्यामधर शुक्ला, बृजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. पदम नाथ पांडेय आदि ने भी अपने विचार रखे। विद्यालय के प्रधानाचार्य माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर उनका आभार प्रकट किया। इस अवसर पर स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना विद्यालय की छात्रा नेहा मोदनवाल एंव दिव्यांशी उपाध्याय ने प्रस्तुत किया। विद्यालय के पूर्व छात्र राकेश आर्य ने बापू का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम गाकर लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय के स्काउट और गाइड तथा एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथि के सम्मान में कलर पार्टी और गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा विद्यालय प्रांगण में नवनिर्मित 11 शौचालय का भी लोकार्पण किया एवं पौध रोपण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एवं स्वच्छता के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले श्रीमती रीता सिंह, श्यामधर शुक्ला, रामचंद्र चौहान, बुझावन, मुन्नालाल बारी आदि को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार ने किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ नगर पंचायत बेलसर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता हेतु प्रभात फेरी निकाल कर जन जागरण किया। इस दौरान चित्रकला, भाषण रंगोली एवं निबंध आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं अभय तिवारी, उत्सव पांडेय, सोनम विश्वकर्मा, तहरीन आँचल प्रजापति, ज्योति भारती, शोभित पांडेय आदि को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर योगेंद्र प्रताप सिंह बाबा, चंद्र प्रताप सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह मोनू प्रतिनिधि नगर पंचायत बेलसर, जय बक्स सिंह चौहान, अर्जुन सिंह, राजेश कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष मा.शि स. द्वारिका प्रसाद रामदास गुप्ता राज किशोर तिवारी रणजीत सिंह, मन्नू सिंह सभासद, विजय शुक्ला, भोला सिंह एडवोकेट, राज बहादुर सिंह, डॉ.पवन प्रताप सिंह, ले.आनंद कुमार पांडेय, मजहर उल हक अंसारी, राजेश चंद्र पांडेय जिला क्रीडा सचिव, अनिल सिंह, सुग्रीव प्रसाद, कन्हैयालाल, चंद्रशेखर, शशि कुमार सिंह, रघुनाथ द्विवेदी, मोहम्मद यूनुस, उमेश चंद्र गुप्ता, रंजीत कुमार, संजीव सिंह, अमित वर्मा, पवन गुप्ता, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, विशाल वर्मा, सुजीत श्रीवास्तव, रामेश्वर प्रताप सिंह, देवेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, कुँवर भगवती सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अनूप सिंह,
आदि के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!