नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

दूकानों एवं वाणिज्यिक संस्थानों के लिए घोषित साप्ताहिक अवकाश का कड़ाई से हो पालन : सीटू

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,286 views

 

अशफाक आलम

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव )
सीआईटीयू गोंडा उत्तर प्रदेश द्वारा दुकानों एवं वाणिज्यिक संस्थानों में नियोजित कर्मकारों के लिए मांग पत्र सहायक श्रमायुक्त मुहम्मद अब्बास को श्रमायुक्त कार्यलय देवीपाटन मण्डल गोण्डा को दिया जिसमें मुख्य मांगें :दूकानों एवं वाणिज्यिक संस्थानों के लिए घोषित साप्ताहिक अवकाश का कड़ाई से पालन किया जाए।
, उक्त नियोजित संस्थानों में काम कर रहे कर्मियों के लिए न्यूनतम वेतनमान तथा 8 घंटे का कार्य दिवस का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा वेतन भुगतान पंजिका रखा जाए । ,उक्त सभी कर्मियों के लिए नियोजित स्थल पर काम पर आने और काम समाप्ति करके जाने के लिए उपस्थिति पंजिका में दर्ज किया जाए तथा समय समय पर श्रम विभाग द्वारा निरीक्षण किया जाए , सामाजिक सुरक्षा हित लाभ तथा चिकित्सा सुविधा एवं दुर्घटना बीमा पॉलिसी आदि का लाभ सुनिश्चित किया जाए । सीआईटीयू प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि देवीपाटन मण्डल के सभी जनपदों दूकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों व बडे़ बड़े शॉपिंग मॉल पर काम करने वाले कामगारों का शोषण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है तथा दुकान एवं वाणिज्यिक एक्ट 1963 के किसी भी प्रावधानों को लागू नहीं किया जा रहा है। जिसके लिए सीआईटीयू अन्य जनसंगठनों के साथ मिलकर व्यापक आन्दोलन शुरु करेगी। ज्ञापन देते समय सुनील सिंह अध्यक्ष बभनान चीनी मिल, सन्तोष कुमार शुक्ला अध्यक्ष यूपीएमएसआरए, विनीत तिवारी सचिव यूपीएमएसआरए , खान हामिद रजा बहराइच, उमाशंकर शुक्ल एचएमएस आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!