स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार युवक को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल अनियंत्रित
1 min read
2,606 views
अशफाक आलम
गौरा चौकी (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / छपिया थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बभनान अंतर्गत साइकिल सवार व्यक्ति को एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने टक्कर मार दी।चौकी क्षेत्र के बरहपुर गांव निवासी विनोद कुमार उम्र लगभग 17 वर्ष अपने घर से साइकिल से राशन लेने आया था राशन लेकर लौटते समय बभनान मनकापुर हाईवे पर फूलपुर तिराहे के के समीप खमरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास पीछे से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी।दुर्घटना के बाद स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया । चौकी प्रभारी बभनान रजनीश द्विवेदी ने बताया पीड़ित को दवा के लिए अस्पताल भेजा गया है अभी तक तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
