भ्रष्टाचार : एंटी करप्शन टीम ने अवर अभियंता को घूस लेते दबोचा
1 min read
3,901 views
मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युग नव टाइम्स लाइव )अवर अभियंता को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया है।एंटी करप्शन की टीम ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।मेहनवन विद्युत उप केंद्र पर संतोष कुमार मंडल अवर अभियंता की तैनाती है।सत्यनारायण यादव निवासी पूरे चौहान थाना धानेपुर ने बताया कि घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए ₹2200 निर्धारित किए गए हैं।अवर अभियंता ने कनेक्शन देने के एवज में उससे ₹10000 की मांग की थी।जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को भी की गई थी।अवर अभियंता ने शुक्रवार को उसे ₹10000 इटियाथोक के एक होटल पर देने के लिए बुलाया था।जहां ₹10000 देते हुए एंटी करप्शन की टीम ने अवर अभियंता को गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि मेहनवन विद्युत उपकेंद्र अवर अभियंता संतोष कुमार मंडल निवासी ग्राम महोरी डेडिया थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।
