अधिवक्ताओं के धरना प्रदर्शन से रजिस्ट्री का काम बाधित सरकार का लाखों का नुकसान
1 min read
3,242 views
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार अधिवक्ताओं ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन दिया ज्ञापन ।
12:00 बजे से 3:00 तक निबंधन कार्यालय हुआ बंद सरकार का लाखों का घाटा
तरबगंज गोंडा उत्तर प्रदेश बार एसोसिएशन के निर्देशानुसार आज बुधवार को तरबगंज बार एसोसिएशन ने उप जिलाधिकारी भरत भार्गव को ज्ञापन सौंपा तथा तहसील परिसर में धरना दिया धरने को संबोधित करते हुए बार संघ तरबगंज के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह एडवोकेट ने कहा की बार काउंसिल के निर्देशानुसार हम सभी अधिवक्ता शांतिपूर्ण तरीके से आज धरना देंगे तथा कल पुतला दहन का कार्यक्रम होगा । आज प्रातः सभी अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उपनिबंधक कार्यालय तरबगंज का घेराव कर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक के लिए बंद कर दिया । इसके उपरांत सभी अधिवक्ता नारा लगाते हुए तहसील परिसर में पहुंचे जहां उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तहसील परिसर मैं धरना देना शुरू कर दिया धरने को भारत स्वतंत्रभुज के महामंत्री बार एसोसिएशन तरबगंज के महामंत्री पवन सिंह राम प्रकाश यादव एडवोकेट सुरेंद्र सिंह एडवोकेट रवींद्रनाथ पांडे अयोध्या प्रसाद पांडे ने संबोधित किया सभी ने एक स्वर में कहा कि यह सरकार अधिवक्ताओं का दमन करने पर तुली है हम सभी की मांग है की प्रदेश के अंदर अधिवक्ता सुरक्षा एक्ट लागू किया जाए धरने पर वैभव सिंह रामपाल यादव कमलेश सिंह राम छबीले शुक्ला चंद्रभान सिंह जटाशंकर सिंह धर्मेंद्र प्रताप सिंह चंदन श्रीवास्तव पंकज श्रीवास्तव संजय प्रजापति अजय तिवारी श्याम सूरत यादव आजाद सिंह सहित सैकड़ो अधिवक्तागण धरने पर मौजूद रहे ।
