नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

1 min read

 5,350 views

 

मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा! महाराजा देवी बक्स सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस दुनियाभर में मनाया रहा है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। जितने ज्यादा लोग पढ़े-लिखे होंगे उतनी ही तेजी से देश और दुनिया का विकास होगा। उन्होंने आगे कहा किशिक्षा जीवन जीने में ही मदद भी नहीं करती बल्कि गरीबी मिटाने, जनसंख्या को नियंत्रित करने, बाल मृत्यु दर को कम करने आदि में भी मदद करती है। इस अवसर पर शिक्षक चंद्रशेखर,रंजीत कुमार ,अशोक कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान छात्र – छात्राओं को अपने आसपास के निरक्षर लोगों को साक्षर करने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!