नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मकान के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से मचा हड़कंप, मकान की छत टूटी 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,881 views

 

जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव  /एक गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मचा हड़कंप अचानक तेज हुई आवाज से गांव वाले काँप उठे। थोड़ी ही देर में गांव में घर के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने के बाद जंगल में आग की तरह फैल गई। जनपद गोंडा के मोतीगंज थाना क्षेत्र के खजूरी गांव के मजरा छोटकी खजूरी गांव निवासी खेमराज पुत्र कूचे के घर पर सुबह हो रही बारिश के दौरान तेज कड़कडाती आवाज के साथ आकाशीय बिजली मकान के ऊपर गिर गई जिससे मकान की दीवारें चटक गई। बता दें कि सुबह तेज बरसात के साथ तेज हवाएं भी चल रही थी इस दौरान तेज कड़क के साथ बादल गरज रहे थे। सुबह का समय होने के कारण गांव के काफी लोग सो कर नहीं उठे थे लेकिन अचानक से हुई बहुत तेज आवाज से लोग चौंक गए ऐसा लगा कि उनके घर ही उनके ऊपर गिर पड़ा। बारिश थोड़ा थमने के उपरांत गांव में ही आकाशीय बिजली गिरने के बाद पता चली। जिसको भी जानकारी मिली वह मौका देखने के लिए घटनास्थल के तरफ भाग निकला। मौके पर पहुंच कर जिसने भी घर के दीवारों के चटकने की स्थिति देखा दंग रह गया। फिलहाल आकाश से बिजली गिरने के बाद संतोष इस बात का रहा की कोई जनहानि नहीं हुई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!