नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए विकास कुमार गुप्ता को बीएसए ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,092 views

 

अशफाक आलम

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव )शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शिक्षक दिवस से पूर्व जिले के कई शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया | डायट दर्जी कुआं पर सोमवार को जिले के कई शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए डायट के प्राचार्य अमित कुमार तिवारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद यादव द्वारा शिक्षक दिवस से पूर्व सोमवार को कई शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l बभनजोत ब्लॉक से दो शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया l प्राथमिक विद्यालय गाज़ीपुर के सहायक अध्यापक विकास कुमार गुप्ता तथा बढ़या प्राथमिक विद्यालय की संध्या वर्मा को दर्जी कुआं डायट प्राचार्य अमित कुमार तिवारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद यादव ने अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया l पुरस्कार से सम्मानित होकर अध्यापक विकास कुमार गुप्ता ने बताया कि उनका हमेशा यह प्रयास रहा है कि गांवों के बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा प्रदान की जाए उन्होंने गांव के अभिभावकों से अनुरोध भी किया कि वह अपने बच्चों को विद्यालय में ज्यादा से ज्यादा प्रवेश दिलाए वर्तमान में अब प्राथमिक विद्यालयों में गुणवत्ता परक शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है l उन्होंने आगे कहा थी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित होकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!