नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सालपुर पुलिस ने बैंक चेकिंग कर बैंक कर्मियों एवं खाताधारकों को किया जागरूक सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,528 views

 

जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया( गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / जनपद  के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के पुलिस चौकी सालपुर चौकी प्रभारी पवन कुमार सिंह के आदेश अनुसार उप निरीक्षक लाल बहादुर सिंह ने शनिवार को बैंक चेकिंग अभियान चलाकर बैंक कर्मियों खाताधारकों को किया जागरूक सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देश पर प्रतिदिन जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में व चौकी क्षेत्रों में पुलिस बैंक चेकिंग अभियान वाहन चेकिंग अभियान पैदल गस्त अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है तथा लोगों को जागरुक करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है।शनिवार को पुलिस चौकी सालपुर के उप निरीक्षक लाल बहादुर सिंह ने चौकी क्षेत्र के मलारी क्षेत्र में स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक पर पहुंचकर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा अलार्म ड्यूटी रजिस्टर को चेक किया तथा बैंक सुरक्षा ड्यूटी में लगे सुरक्षाकर्मियों को निर्देश देते हुए बताया कि बैंक ड्यूटी करते समय सतर्कता बरतें और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को यह भी बताया कि बैंक के आसपास अगर फर्जी तरीके से कोई भी व्यक्ति घूमता पाया जाता है तो उससे कड़ाई से पूछताछ की जाए वही खाताधारकों को बताया गया कि बैंक में आते समय अपने पास बैंक पासबुक व बैंक से संबंधित कागजात अवश्य रखें तभी बैंक में प्रवेश करने दिया जाएगा। इस दौरान बैंक के आसपास घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की गई और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!