नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मंत्री ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर अपनी पीठ थपथपाई

1 min read

 3,346 views

बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा सब मिला चाक चौबंद

शासन के निर्देश पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उद्यान एवं कृषि दिनेश प्रताप सिंह ने तहसील के बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया तथा बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया ।

तरबगंज गोंडा
शासन के निर्देश पर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा एवं बाढ़ पीड़ितों को राहत किट वितरण करने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उद्यान एवं कृषि वितरण दिनेश प्रताप सिंह जनपद गोंडा के तहसील तरबगंज ब्लॉक नवाबगंज पहुंचे। मंत्री ने जनपद की सीमा में प्रवेश करते हुए सर्वप्रथम बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र माझा राठ का दौरा किया। तत्पश्चात मंत्री नवाबगंज के न्यू मैरिज हाल पहुंचे। यहां पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री के पीआरओ वेद प्रकाश दुबे और नगर पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह एवं नवाबगंज मंडी समिति के अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मैरेज हाल में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित राहत वितरण कार्यक्रम में मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से कुशल छेम पूछते हुए राहत किट वितरित किया। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के निरीक्षण एवं राहत किट पर मंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि माझा राठ का दौरा किया वहां पर बाढ़ पीड़ितों की मदद में प्रशासनिक अधिकारी पूरी तत्परता से लगे हुए हैं। किसी भी बाढ़ पीड़ित के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई, ना ही कहीं पर कोई जनहानि हुई है। बाढ़ क्षेत्र एवं पीड़ितों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कराए जाने वाले कार्यों एवं व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्ति की। मौके पर उपस्थित अपर जिला अधिकारी सुरेश सोनी उप जिलाधिकारी तरबगंज भारत भार्गव की निगरानी में माझाराठ के 53 बाढ़ पीड़ितों में राहत किट वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधान माझा राठ गंगाराम यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी तरबगंज संजय तलवार, राजस्व अधिकारी परशुराम मिश्रा लेखपाल ओमप्रकाश वर्मा, गौरव शरण गांधी, सियाराम, के साथ गणेश गौतम, मैकू लाल यादव, रमेश सिंह एवं दर्जनों बाढ़ पीड़ित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!