वाहन चेकिंग कर पुलिस ने वसूले समन शुल्क, वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का दिया निर्देश, वहीं थाना अध्यक्ष मोतीगंज ने पैदल मार्च कर जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
1 min read
2,365 views
वाहन चेकिंग कर पुलिस ने वसूले समन शुल्क, वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का दिया निर्देश, वहीं थाना अध्यक्ष मोतीगंज ने पैदल मार्च कर जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा) युग नव टाइम्स लाइव / थाना कोतवाली देहात के पुलिस चौकी सालपुर पुलिस ने सोमवार को वाहन चेकिंग कर 16 वाहनों का किया ई चालान वसूले 15000 पुलिस चौकी सालपुर चौकी प्रभारी शेषमणि पांडे ने अपने पुलिस कर्मियों के साथ सालपुर बाजार में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर लापरवाही पूर्वक व बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 16व्यक्तियों का किया ₹15000 का ई चालान किया। चौकी प्रभारी ने वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया और उन्हें जागरूक करते हुए बताया कि बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं जिससे कि दुर्घटना से बचा जा सके। वहीं उन्होंने बाइक चालकों को यह भी जानकारी दी की बाइक चलाते समय मोबाइल से बात न करें और कान में लीड लगाकर बात न करें। इससे आपके पीछे से आने वाले वाहन की आवाज आपको सुनाई नहीं देगी जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसीलिए बाइक चलाते समय मोबाइल से कतई बात न करें। क्योंकि जब आप घर से निकलते हैं तो आपके माता पिता भाई बहन बीवी बच्चे आपके घर आने का इंतजार करते हैं।इसीलिए बाइक शांतिपूर्वक चलाएं और हेलमेट का प्रयोग करें ताकि आप जब घर वापस आए तो सुरक्षित रहें। जिससे आप भी सुरक्षित रहेंगे और परिवार के लोग भी सुरक्षित रहेंगे आपकी जरा सी लापरवाही आपके लिए दुर्घटना का सबब बन सकती है और आपकी लापरवाही की वजह से आपके परिवार के लोग भी परेशान हो सकते हैं। इसीलिए यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट लगाकर बाइक चलाएं।
जबकि थाना अध्यक्ष मोतीगंज प्रबोध कुमार ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर किया पैदल गस्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा क्षेत्र के लोगों को किया जागरूक
पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देश पर चलाए जा रहे पैदल गस्त अभियान के तहत सोमवार देर शाम थाना अध्यक्ष मोतीगंज उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह उप निरीक्षक उमेश कुमार वर्मा उप निरीक्षक त्रिपुरारी उप निरीक्षक रमेश सहित अन्य पुलिसकर्मी के साथ थानाध्यक्ष ने मोतीगंज बाजार कस्बा रेलवे स्टेशन पीपल तिराहा सहित आधा दर्जन स्थानों पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और क्षेत्र के लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया थाना अध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारा बनाए रखें पुलिस आपके साथ है इसीलिए प्रतिदिन जनता की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पैदल गस्त कर क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर रही है और जनता की सुरक्षा करना पुलिस का कर्तव्य है उन्होंने कहा कि दिन और रात मिलाकर 24 घंटा होता है 24 घंटे के अंदर अगर किसी को भी कभी कोई परेशानी हो या कोई परेशान करता हो तो बेझिझक पुलिस को सूचना दें पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचेगी परेशान करने वाला व्यक्ति चाहे जो भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।