नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पशु चोरों का हौसला बुलंद, 2 भैंस और एक पड़वा को चुरा ले गए चोर,

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,102 views

पशु चोरों का हौसला बुलंद, 2 भैंस और एक पड़वा को चुरा ले गए चोर,

आर पी तिवारी
इटियाथोक (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र में चोरों का तांडव लगातार जारी है बीती रात थाना क्षेत्र के परसियांबहोरीपुर गांव में करुणपति मिश्रा पुत्र तिलक राम की अज्ञात चोर दो भैस व एक पड़़वा गाड़ी मे लाद ले गए सामने ही परिजन सो रहे थे लेकिन परिजनों को जानकारी नहीं हुई, सुबह जब परिजन सो कर उठे तब देखा जानवर गायब है। इसकी जानकारी 112 को दी मौके पर पहुंची 112 ने घटनास्थल का जायजा लिया इसी के साथ-साथ हल्का पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली, जानकारी मिलते ही गांव के लोग जुटे और इस तरह के घटनाक्रम से पूरे गांव में दहशत का माहौल है । सहन दरवाजे से जानवरों का गायब होने से गांव के लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस बारे मे करुण पति मिश्रा ने थाने पर विरमापुर निवासी कलीम पुत्र धुनिया सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!