नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कांग्रेस कार्यालय का होगा जीर्णोद्धार।।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,066 views

कांग्रेस कार्यालय का होगा जीर्णोद्धार।। 

गौरव यादव

नवाबगंज (गोंडा) कस्बे के पडाव मोहल्ले में स्थित कांग्रेस कार्यालय का जीर्णोद्धार किया जायेगा। शनिवार को नवाबगंज पंहुचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शिव पांडे के साथ आधा दर्जन वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों ने कार्यालय का अवलोकन किया और क्षेत्रफल की माप भी कराई। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष ने कहा कि माननीय प्रियंका गांधी के निर्देश पर जल्द ही इस कांग्रेस कार्यालय का जीर्णोद्धार शुरू होगा ।जिसकी प्रकिया शुरू कर दी गई है। शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान घोसी ने कहा कि नवाबगंज ब्लॉक के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मांग थी कि कांग्रेस कार्यालय का जीर्णोद्धार कराया जाये जिसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे थे अब जब कांग्रेस कार्यालय बन जायेगा तो क्षेत्र के साथ-साथ सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी गतिविधियों को संचालित करने में सुगमता होगी और संगठन भी मजबूत होगा। इस दौरान पूर्व पीसीसी सदस्य ओबेदुर्रहमान घोसी, पीसीसी सदस्य सद्दाम हुसैन, शहर अध्यक्ष गोंडा रफी रैनी जिला महासचिव आशीष त्रिपाठी, जिला सचिव आनंद कोरी, गौरव, अभय शुक्ला, अरूण गौतम मौजूद रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!