जवाहरलाल नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आवेदन शुरू
1 min read2,346 views
जवाहरलाल नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आवेदन शुरू
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) प्राचार्या डॉ0 सुमेधा पाण्डेय ने बताया कि कक्षा– 6 में शैक्षिक सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा 2024 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन प्रक्रिया नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट *www.navodaya.gov.in* पर दिनॉक 20/06/2023 से प्रारम्भ है आवेदन की अंतिम तिथि 10/08/2023 है, एवं परीक्षा तिथि 20/01/2024 निर्धारित है। कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्र अपना ऑनलाइन आवेदन दिनांक 10/08/2023 तक नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट *www.navodaya.gov.in* के माध्यम से कर सकते हैं। विद्यालय स्तर पर ऑफलाइन आवेदन फॉर्म स्वीकार्य नहीं है।
