वृक्षारोपण के पट्टे निरस्त होने से परेशान किसान ने कब्जा की बंजर की 11 बिस्वा जमीन
1 min read1,643 views
वृक्षारोपण के पट्टे निरस्त होने से परेशान दबंग किसान ने कब्जा की बंजर की 11 बिस्वा जमीन
- नवाबगंज (गोण्डा) क्षेत्र के चौबेपुर के चकरसूल मजरा निवासी तुलसीराम पुत्र रामदेव ने जनता दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किये गये प्रार्थनापत्र में कहा गया कि गाटा संख्या 81/0.300 में उसके नाम वृक्षारोपण का पट्टा 1986 में आवंटित किया गया था जिसे स्थानीय लेखपाल की जांच आख्या में आवंटित भूमि पर वृक्ष ना लगा होने के कारण उपजिलाधिकारी द्वारा 02 फरवरी 2022 को निरस्त कर दिया गया था।आवेदक की शिकायत के बाद गुरुवार को तहसीलदार पुष्कर मिश्रा के नेतृत्व में मौके पर पंहुची राजस्व टीम ने आवेदक और अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में स्थलीय और अभिलेखों की जांच की गई। तहसीलदार पुष्कर मिश्रा ने बताया कि वृक्षारोपण के लिए आवंटित भूमि में मक्के की फसल लगी हुई है। मौके पर मौजूद प्रधान प्रतिनिधि हाफिज अली ने बताया कि राजस्व टीम द्वारा की गई स्थलीय जांच में तुलसीराम के कब्जे में लगभग 11 बिस्वा बंजर भूमि पाई गई है। टीम में शामिल लेखपाल ओमप्रकाश ने बताया कि गांव के अन्य तमाम लोगों ने भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है जिनके विरूद्ध बेदखली की कार्रवाई पूर्व में की जा चुकी है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक परशुराम मिश्रा, लेखपाल कृष्णा कुमारी, लेखपाल ओमप्रकाश वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
